बंदूक नहीं, अब चित्रकूट के हाथों में है हॉकी की स्टिक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 19, 2025

बंदूक नहीं, अब चित्रकूट के हाथों में है हॉकी की स्टिक

सद्भावना हॉकी मैच में बांदा विजेता 

चित्रकूट उपविजेता, बच्चों में उत्साह की लहर

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कभी बंदूक की छवि से पहचाना जाने वाला चित्रकूट अब राष्ट्रीय खेल हॉकी के जरिए नई पहचान बना रहा है। चित्रकूट हॉकी अकादमी के संयोजक प्रेम शंकर शुक्ला की पहल और जनसेवा इंटर कॉलेज, चित्रकूट के प्रांगण में आयोजित बांदा-चित्रकूट सद्भावना हॉकी मैच इसका सशक्त प्रमाण बन गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला सहकारी अधिकारी विजेंद्र कुमार मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि पायोनियर क्लब अध्यक्ष केशव प्रसाद शिवहरे सहित सभी गणमान्य अतिथियों का पारंपरिक रूप से माल्यार्पण व बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। मैच की शुरुआत खिलाड़ियों से परिचय और उत्साहवर्धन के साथ हुई। चित्रकूट व बांदा की जूनियर और सीनियर वर्ग

हॉकी खिलाडियों के साथ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि 

की चार टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों वर्गों में बांदा की टीम विजेता रही जबकि चित्रकूट की टीम उपविजेता बनी। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, पुरस्कार और चौंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। खास बात यह रही कि छात्रों ने पहली बार हॉकी जैसा खेल खेलने का अनुभव किया और उनके चेहरों पर गजब की खुशी देखी गई। मुख्य अतिथि मिश्रा जी ने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है, और यह देखकर गर्व होता है कि चित्रकूट जैसे इलाके में अब बंदूक नहीं, हॉकी की स्टिक युवाओं के हाथ में है। इस अवसर पर अशोक द्विवेदी, मैच प्रभारी शाहिद अली, रेफरी श्याम सुंदर यादव, श्री केशना, राजा मिश्रा, समाजसेवी आशीष गुप्ता, उमेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages