बांदा, के एस दुबे । शुक्रवार को संस्कार सेवा समिति द्वारा अतर्रा ग्रामीण क्षेत्र के अंश सौवां का पुरवा में किशोरी ग्रुप लीडर्स की बैठक आयोजित की गई। सुबह दस बजे शुरू हुई बैठक में नरैनी ब्लॉक के दस गांवों से बीस किशोरी ग्रुप लीडर्स ने भाग लिया। बैठक में गांव स्तर पर किशोरी समूहों की बैठकों में होने वाली चर्चाओं पर विस्तार से विचार किया गया। परियोजना कोऑर्डिनेटर सुरेश कुमार ने बताया कि गांवों में किशोरी समूह बनाने का उद्देश्य लड़कियों को सामाजिक, शैक्षिक और कानूनी जानकारी देना है। उन्होंने संविधान में मिले मौलिक अधिकार, कर्तव्य और उसके
![]() |
| बैठक में मौजूद ग्रुप लीडर व किशोरियां |
मूल्यों पर चर्चा करते हुए बताया कि यह जानकारी किशोरियों को सशक्त बनाती है। इसके बाद ग्रुप लीडर्स से उनकी अपेक्षाएं पूछी गईं और सुझाव भी लिए गए। लेखाकार जागेश्वर प्रसाद ने किशोरियों के साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव पर प्रकाश डाला। फील्ड कार्यकर्ता शिवदेवी, मोतीलाल ने भी अपने विचार साझा किए। सुरेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार की बैठकें हर माह आयोजित की जाएंगी। जुलाई में गांव स्तर पर “स्कूल चलो अभियान” चलाने की योजना है। कार्यक्रम में उर्मिला, कंचन, शशि, रितु, काजल, सपना, पूजा सहित आदि मौजूद रही।


No comments:
Post a Comment