करो योग रहो निरोग योग दिवस का यही संयोग - प्रकाश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 20, 2025

करो योग रहो निरोग योग दिवस का यही संयोग - प्रकाश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सदर विधायक ने बताई योग की महत्ता

बांदा, के एस दुबे  - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने हेतु विगत 5 दिनों से चले आ रहे योगाभ्यास कार्यक्रम में आज छठवें दिन आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक माननीय प्रकाश द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार डॉक्टर राजेश राजपूत नोडल अधिकारी आयुष तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक अपूर्वा सोनी उपस्थित रहे प्रतिदिन की भांति आज भी योग शिक्षक श्री बिंदु कुमार सिंह पूर्व सूबेदार ने उपस्थित एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया जिसमें प्रार्थना शिथिलीकरण ताड़ासन वृक्षासन पादहस्तासन  वज्रासन ससकासन त्रिकोणासन मकरासन  कपालभाति अनुलोम विलोम भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया एनसीसी कैडेट के साथ ही मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों सहित सभी ने योगाअभ्यास


किया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी से अपील की की योग को अपने जीवन का अंग बनाएं तथा इसके प्रति अपने इष्ट मित्रों परिवरीजनों सहित सभी को प्रेरित करें जिला विद्यालय निरीक्षक ने मुख्य अतिथि को बुके देकर  प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे ने बैज अलंकरण कर तथा पूर्व चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद ने माला पहनाकर स्वागत किया विद्यालय के व्यायाम शिक्षक रमेश चंद्र ने अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया कार्यक्रम मे 135 एनसीसी कैंडिडेंटों सहित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीमती निमिषा रंजन लेफ्टिनेंट प्रत्यूष मिश्रा लेफ्टिनेंट राम प्रसाद केयरटेकर कमलेश कुमार देशराज सिंह संपूर्णानंद सुरेश कुमार कमलेश सिंह पटेल सहित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांदा की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहे आए हुए सभी अतिथियों का आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे ने जताया और मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन पूर्व चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages