पुलिस ने टप्पेबाज को किया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 27, 2025

पुलिस ने टप्पेबाज को किया गिरफ्तार

कानूनी कार्रवाई कर भेज न्यायालय

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। बताते चलें कि चार माह पहले एक महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना हुई थी। जिसमें पकड़ा गया अभियुक्त आरोपी था। जिसकी पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले एक वांछित अभियुक्त राजू लोधी 48 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना राधानगर को

पुलिस की गिरफ्त में वांछित टप्पेबाज।

गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शुक्रवार को उसे न्यायालय भेज दिया। बताते चलें कि लगभग चार माह पहले जोनिहा और बिंदकी कस्बे के बीच टेंपो में सवार एक महिला का बैग काटकर टप्पेबाजों ने जेवरात निकाल लिए थे। जिसमें पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में एक वांछित टप्पेबाज राजू लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायालय भेज दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages