नुक्कड़ नाटक के जरिए बताए नशे से होने वाले दुष्प्रभाव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 26, 2025

नुक्कड़ नाटक के जरिए बताए नशे से होने वाले दुष्प्रभाव

एनसीसी कैडेटों ने रैली भी निकाली, किया जागरूक

बांदा, के एस दुबे । अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर गुरुवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण किया। इसके साथ ही रैली निकालकर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि नशे से दूरी बनाएं, तभी जीवन सुरक्षित रह सकता है। अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव और नशीले पदार्थों से पनप रहे व्यापक कारोबार के कारण नशीले पदार्थों की विश्व स्तर में तस्करी के विरोध में 60 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहपुर के कमांडिंग आफिसर कर्नल बृजेश पठानिया के निर्देश पर

बाबूलाल चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते एनसीसी कैडेट।

एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और रैली निकाली नुक्कड़ नाटक बाबूलाल चौराहे में प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले कैडेट सत्यम सोनी ,गोविंद द्विवेदी, श्याम जी यादव, अरमान खान, श्रीराम, दीपेंद्र सिंह, ओम आदि कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव को बताते हुए समाज के लोगों को जागरूक किया। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे ने सभी कैडेट्स को नशा विरोधी शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा जीवन के लिए हानिकारक है। इसको त्याग देना चाहिए। इस अवसर पर एनसीसी बटालियन फतेहपुर के वरिष्ठ सहायक रामबहोरी, पूर्व चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद ,,लेफ्टिनेंट राम प्रसाद ,केयरटेकर कमलेश कुमार सहित 71 कैडेट्स उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages