गांव से गढ़ा गया बदलाव का खाका
गनींवा चौपाल से विकास का उद्घोष
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । दीनदयाल शोध संस्थान तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनींवा में बुधवार को जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। परमानंद आश्रम पद्धति विद्यालय के सभागार में आयोजित इस आयोजन का शुभारंभ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन तथा ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। चौपाल में जिलाधिकारी ने कहा कि नानाजी देशमुख के नेतृत्व में जिस संकल्पना के साथ दीनदयाल शोध संस्थान ने काम किया, आज वह राष्ट्रव्यापी पहचान बन चुका है। ग्राम विकास से लेकर कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में यह संस्थान एक आदर्श के रूप में उभरा है। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, बिजली, पोषण, स्वास्थ्य,
![]() |
| जनचौपाल में बोलते डीएम |
कृषि और उद्यान विभाग से जुड़ी योजनाओं के स्टॉलों पर जाकर मौके पर समस्याओं का समाधान कराने की अपील की। अधिकारियों कोे निर्देशित किया कि गांववासियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें। संगठन सचिव अभय महाजन ने इस चौपाल को शासन और समाज के मध्य सेतु बताते हुए कहा कि समाज के सहयोग से जो कार्य होता है, वह स्थायी और प्रभावशाली होता है। बताया कि परमानंद आश्रम पद्धति विद्यालय की नींव स्वयं श्रद्धेय नानाजी देशमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने रखी थी। मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने ग्रामीणों को पोषण ट्रैकर ऐप, फैमिली आईडी और भूलेख अंकन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। कहा कि इन कार्यों में लापरवाही से योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी आरआर रमन, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीडी विश्वकर्मा, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment