नुक्कड़ नाटक व कठपुतली शो के जरिए नशे के बताए दुष्प्रभाव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 27, 2025

नुक्कड़ नाटक व कठपुतली शो के जरिए नशे के बताए दुष्प्रभाव

नशीली दवाओं के सेवन से मानसिक तौर पर अपंगता की ओर बढ़ रहा मनुष्य : सीएमओ

फतेहपुर, मो. शमशाद । राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति ने जिला चिकित्सालय, रोडवेज बस स्टॉप, तांबेश्वर मंदिर के मेला मैदान में नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि ने फीता काट कर किया। अभियान के तहत विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें धूम्रपान व तंबाकू सेवन छोड़ने के लिए जागरूक कर  शपथ दिलाई गई। सीएमओ ने बताया कि देश में नशीली दवाओं की लत एक गंभीर चिन्ता का विषय बनती जा रही है। खासकर युवा पीढ़ी में नशीली दवाओं का सेवन करने वाले व्यक्ति पर बल्कि पूरे परिवार एवं समाज पर भी खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं। नशीली दवाओं का दुरूपयोग के कारण शरीर ही नहीं बल्कि मनुष्य मानसिक तौर से अपंगता की ओर बढ़ रहा है। समिति

गोष्ठी को संबोधित करते सीएमओ डा. राजीव नयन गिरि। 

के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पान, सुपारी एवं गुटखा तंबाकू से दूर रहें। दातों से संबंधित कोई भी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श ले। तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम एवं ओरल कैंसर के बारे में जानकारी दी गई। एआरएम रोडवेज एसपी सिंह ने बताया कि कई युवा बुरे व्यसनों की लत का शिकार होकर अपना भविष्य तो बर्बाद कर ही रहे हैं इसके साथ ही गुनाह की राह पर भी आगे बढ रहें है जो हम सबके लिए चिंता का विषय है। आज आवश्यकता इस बात की है कि नशे के आदी लोगों को खासकर युवाओं को सही राह दिखाकर उन्हें नया जीवन देने के लिए पूरा समाज इस दिशा में जिम्मेदारी से सामूहिक प्रयास करें। डॉ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि युवा व्यक्तियों ने नशे के दुरुपयोग के चंगुल से मुक्त एक उज्जवल, स्वस्थ भविष्य के लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाई। जिसमें प्रतिभागियों से नशे के दुरुपयोग से लड़ने में व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने और अपने सामाजिक सर्कल में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, प्रियंका मौर्य, निधि पाण्डेय, गुड़िया, प्रिंस, राजेश, राज, मान सिंह, राजेश कुमार, प्रेम चन्द्र आदि मौजूद रहे।

--------------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages