कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भवन में लगा रक्तदान शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 24, 2025

कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भवन में लगा रक्तदान शिविर

डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ, 16 लोगों ने किया रक्तदान

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को माल्यार्पण, शाल व पौधा भेंटकर डॉ अनुराग व उनके सहयोगियों ने सम्मानित किया। कुल 16 रक्तदान हुए। 25 लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी के शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। जिलाधिकारी व चेयरमैन ने सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदानियों में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि द्वारा 44 वाँ रक्तदान व अपने 57 वें

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते डीएम।

जन्मदिन के अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के महामंत्री रामकिशोर ने रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वालों में प्रांजलि सिंह, शिखा सिंह, राजेश कुमार साहू, रविकुमार, रामेंद्र सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव अधिवक्ता सहित मनीष कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, संजीव कुमार, रामचंद्र पाल, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, जंगबहादुर, सुभाष गौतम जेई बिजली विभाग, रवि आनंद ने मानवता के हितार्थ रक्तदान किया। जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सेवाकार्यों का उत्साहवर्धन किया। डॉ अनुराग ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों, संघ के पदाधिकारियों व सभी रक्तदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह, सर्वेश गुप्ता, संजय कुमार श्रीवास्तव सलाहकार, सुरेश कुमार श्रीवास्तव सदस्यता प्रमुख, आजीवन सदस्य रामप्रकाश मौर्य, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार सहित जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से डॉ डीके वर्मा, अशोक शुक्ल संयोजक, कौशल कुमार श्रीवास्तव सह संयोजक रक्त संचरण समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, स्वाती भदौरिया, बृजेश कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, डीएमलटी विद्यार्थी अंकित कुमार गोयल, अर्पित गुप्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages