बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगोंने न होने दी जाए कठिनाई
सूबे के जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
बांदा, के एस दुबे । सूबे के सिंचाई व जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को जनपद के संभावित बाढ़ क्षेत्र चिल्ला घाट के मदनपुर पम्प नहर के तट पर यमुना नदी के जल प्रवाह का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई से सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में जानकारी ली, जिस पर अभियंता ने बताया कि तहसील पैलानी व सदर में अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहता है। उन्होंने बाढ़ से बचाव रखने व गाॅव वालों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यमुना व केन में
![]() |
| vचिल्ला घाट के मदनपुर पंप नहर तट पर बाढ़ का जायजा लेते मंत्री स्वतंत्रदेव व डीएम जे. रीभा और एसपी पलाश बसंल। |
जल प्रवाह पर निरन्तर दृष्टि रखें। उन्होंने नदियों के कटान वाले स्थानों को चिन्हित करने एवं उन स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाढ की सम्भावित स्थिति नही है, जिला प्रशासन निरन्तर सजग है तथा आवश्यक व्यवस्थायें की गयी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बाढ की स्थिति में कठिनाई नही होने दी जायेगी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सम्भावित बाढ की स्थिति उत्पन्न होने पर यमुना एवं केन के जल स्तर के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि निरन्तर वर्षा के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जल के बढने पर कडी नजर रखी जाए तथा प्रशासन को समय पर सूचना उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने
जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता करते हुए सम्भावित बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर की गई व्यवस्थाओं नाविकों, मोटर वोट व अन्य व्यव्सथाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जे. रीभा, एसपी पलाश बंसल, एडीएम राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता सिंचाई, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, केन नहर, जिलाध्यक्ष भाजपा कल्लू सिंह राजूपत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment