कानपुर, प्रदीप शर्मा - पिछले महीने 25 जून को अंतरिक्ष में गए भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ऐतिहासिक मिशन पूरा कर 20 दिन बाद सकुशल लौटने और भारत के गौरवशाली क्षण पर केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्यारह बार श्री हनुमान चालीसा पाठ कर ईश्वर से उनके मंगलमय भविष्य एवं देश की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण कर इस ऐतिहासिक क्षण की खुशी साझा की और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने देश का नाम अंतरिक्ष में रोशन किया है। उनका यह साहसिक कदम न केवल भारत की वैज्ञानिक प्रगति का प्रतीक है, बल्कि गगनयान मिशन जैसे स्वदेशी मानव अंतरिक्ष अभियानों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। कार्यक्रम में राम बहादुर यादव, विनोद मिश्रा, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, राजन चौहान, अर्जुन बेरिया, अनुराग शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, वीरेंद्र दिवाकर, शिवम मिश्रा, हरि जीवन,संजीव बेरी,आशीष श्रीवास्तव , पवन दीक्षित, जितेंद्र सचान, मधु तिवारी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment