101 छात्राओं और 51 पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित
बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड प्रजापति समाज सेवा समिति की ओर से भगवान दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। इस कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की तहत 101 छात्राओं और 51 पूर्व सैनिकों और 51 पूर्व शिक्षकों को सम्मनित किया गया। हमीरपुर सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित कुमार प्रजापति प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ कालूराम प्रजापति रामकिशन प्रजापति, सुधीर कुमार प्रजापति, युवा प्रदेश अध्यक्ष माया प्रजापति, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि भगवान दक्ष प्रजापति सृष्टि के रचयिता थे, आज भी उनके प्रमाण मिलते हैं जो भी हजारों वर्ष लाखों वर्ष पूर्व मिट्टी के बर्तनों का प्रमाण मिलता है। ऐसा लगता है कि प्रजापति समाज लाखों वर्ष पूर्व से
![]() |
| विधायक मनोज प्रजापति को सम्मानित करते हुए समाज के लोग। |
समाज को जोड़ता है और उन्होंने बताया कि समाज के कार्यों के लिए हम हमेशा तन-मन-धन के साथ आपके साथ हैं, कहीं पर भी उनकी जरूरत पड़े तो वह उपस्थित मिलेंगे। समाज के लिए आगे आकर एक जुट करने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम आयोजक गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ बनाया गया। यह कार्यक्रम का तीसरा वर्ष था और समाज का उत्साह देखकर लगता है, यह कार्यक्रम हमेशा ऐसा ही चलता रहेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष कृष्ण प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में लग रहा था कि प्रजापति समाज का हर व्यक्ति शामिल हुआ। इस मौके पर उपस्थित महिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति, रोशनी प्रजापति, डॉक्टर बीडी प्रजापति, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश प्रजापति, ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रजापति, शिवचरण प्रजापति, प्रहलाद प्रजापति, ऋषि प्रजापति, आलोक प्रजापति, अमित प्रजापति, सभासद विनय प्रजापति, सभासद सूरज प्रजापति, रजनीश प्रजापति, भावराम प्रजापति, सीबी चक्रवर्ती, शैलेंद्र प्रजापति, निर्भय प्रजापति, सुशील प्रजापति, रिंकू चक्रवर्ती, निरंजन चक्रवर्ती, केपी प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, भोला प्रजापति, संचालन संजय काकोनिया, आशु प्रजापति, विक्रम प्रजापति, महेश प्रजापति, गजेंद्र प्रजापति, सत्यम प्रजापति आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment