बांदा, के एस दुबे । समाजसेविका पिंकी प्रजापति को अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम महिला मोर्चा युवा शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति के कुशल नेतृत्व और राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ. सुरजीत प्रजापति निर्देशन पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रजापति राजेंद्र आर्य, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनिल कुमार प्रजापति के संस्तुति पर मनोनयन किया गया। पिंकी प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से प्रजापति समाज में सामाजिक न्याय राजनेतिक भागीदारी शैक्षिक आर्थिक
![]() |
| पिंकी को मनोनयन पत्र सौंपते रामपाल प्रजापति। |
विकास में महिलाएं बहुत पीछे है जिनका सामाजिक रूप से समृद्ध बनाने उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ समाज की बहनों ,महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार घरेलू हिंसा, उत्पीड़न में न्याय दिलाने उनकी आत्मा रक्षा सामाजिक रूप से मदद करने में मदद मिलेगी। महासभा फोरम को महिलाओं को संगठन से जोड़कर मजबूत बनाने का काम करेगी।


No comments:
Post a Comment