बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक का जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 4, 2025

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक का जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाया

जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन

बाँदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन की टीम ने संगठन के संस्थापक का जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया। संगठन सदस्यों ने संस्थापक की लंबी उम्र की कामना की। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन टीम ने संगठन के संस्थापक प्रवीण सिंह का जन्मदिन मंगलवार को जनसेवा दिवस के रूप में मनाया। टीम सदस्यों ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया। दिन की शुरुआत संकट मोचन मंदिर में प्रसाद वितरण के साथ की हुई। टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। फाउंडेशन सदस्यों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया और

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग

उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन कार्यालय में यज्ञ कार्यक्रम एवं मिष्ठान वितरण का आयोजन हुआ। सदस्यों ने संस्थापक के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्य शशांक सिंह परमार,संतसरण अवस्थी (दादू भैया ), हिमांशु सिंह, कुमार प्रथम, देवर्षि खरे, राहुल द्विवेदी, अतुल साहू, दीपू सिंह, प्रशांत शुक्ला, सक्षम शिवहरे , हनी गुप्ता, अक्षत दीक्षित, मोहित सिंह ,कार्तिक निगम, गौतम श्रीवास्तव शौर्य प्रताप सिंह, जटाशंकर तिवारी, हिमांशु साहू, नितेश अग्रवाल, सोनू साहू, अंकुर धुरिया, ओमनारायण सैनी, अभिषेक चंदेल, रमन सिंह, गौरव त्रिपाठी, अभयराज, आदित्य चौबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages