संगठन को बताया प्राथमिक लक्ष्य
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद चित्रकूट की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रयागराज रोड स्थित सत्संग भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परशुराम वंदना द्वारा किया गया। समारोह में परिषद के संस्थापक पंडित जुगुल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में नवगठित कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित प्रताप नारायण पांडे, प्रदेश प्रभारी पंडित स्मृता त्रिपाठी, हमीरपुर जिला अध्यक्ष पंडित दीपा त्रिपाठी सहित जनपद चित्रकूट के संरक्षक मंडल की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मार्गदर्शक मंडल एवं संरक्षक मंडल का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। नवनियुक्त
![]() |
| संचालक गणेश मिश्रा को सम्मानित करते समिति सदस्य |
पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष बादल पयासी, महामंत्री अरुण मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पांडे, जिला संयोजक विपुल मिश्रा, उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, संगठन सचिव पंडित निलेश शुक्ला, जिला सचिव कुलदीप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष शशांक मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी सहित तहसील, नगर, ब्लाक एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने शपथ ली। इस अवसर पर पंडित जुगुल किशोर तिवारी ने कहा कि पद ग्रहण करना सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य बोध का विषय है। समाज के पीड़ित एवं अपेक्षित बंधुओं की सहायता, बहन-बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन पंडित गणेश मिश्रा ने किया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment