भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले ही रोके गए कांग्रेसी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 18, 2025

भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले ही रोके गए कांग्रेसी

कांग्रेसियों और पुलिस कर्मियों के बीच हुई नोकझोंक

बांदा, के एस दुबे । जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्टेशन रोड अवस्थी धर्मशाला स्थित पार्टी कार्यालय में इकट्ठा हुए। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय की ओर कूच किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेसियों में कई बार तीखी नोंकझोंक हुई। इससे सभी कांग्रेसीजन सड़क पर ही बैठ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि पूरे देश के अंदर भाजपा सरकारों की बदनियति और गैरकानूनी

प्रदर्शन करते हुए रोके गए कांग्रेसी।

तरीके से की गई कार्रवाई पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। न्यायालय ने नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया मामले में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया। अदालत ने फैसला दिया है कि ईडी का मामला क्षेत्राधिकार से बाहर है। उसके पास कोई एफआईआर नहीं है। इसके बिना कोई मामला नहीं बनता। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सीमा खान, शिवबली सिंह, मोहम्मद इदरीश, द्वारिकेश सिंह यादव, बल्देव वर्मा, शोएब रिजवी, बी.लाल, रामकुमार सिंह, गोमती देवी, उर्मिला देवी, अशरफ उल्ला रंपा, नाथूराम सेन, इस्लाम, डाॅ.केपी सेन, सुखदेव गांधी, अनिल त्रिपाठी, अशोक वर्धन कर्ण सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages