पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों ने बांटी मिठाईयां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, December 14, 2025

पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों ने बांटी मिठाईयां

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही सामूहिक रूप से प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को नयी ऊर्जा मिलेगी। साथ ही पार्टी और सरकार के बीच समन्वय और संवाद प्रभावी होगा। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि पंकज चौधरी लम्बे समय से निर्वाचित राजनीति में रहे हैं और उनके पास एक लम्बा राजनीतिक अनुभव है। समन्वय, संवाद, संगठन कौशल व टीम भावना उनके लम्बे राजनीतिक कार्यकाल के


मुख्य अवयव हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा और सशक्त होगी तथा आगामी चुनावों में इसका लाभ पार्टी को प्राप्त होगा। मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने कहा कि पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा तथा पार्टी अधिक मजबूत होगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, लवकुश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, आर के सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पदाधिकारी देव त्रिपाठी, मुन्ना करवरिया, पंकज अग्रवाल नरेंद्र गुप्ता, मनोज तिवारी हीरो मिश्रा, बृजेश पांडेय, गुलाब पटेल, राजीव त्रिपाठी, सुरेश अनुरागी, दिव्या त्रिपाठी, महेश पांडेय, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages