10 डिग्री न्यूतम पहुंचा शनिवार की रात का तापमान, दिन में खिली गुनगुनी धूप
बांदा, के एस दुबे । लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दिसंबर माह के पहले पखवारे में ही कोहरे की धुंध ने आसमान को आगोश में लेना शुरू किया तो यातायात व्यवस्था भी बदहाल हो गई। सड़क पर जहां वाहन बिजली जलाकर रेंगते नजर आए, वहीं ट्रेनों के आवागमन में भी कोहरे की धुंध का असर स्पष्ट नजर आ रहा है। ठंड से अपना बचाव करने के लिए लोग जहां गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं आग जलाकर बदन सेंकते नजर आ रहे हैं।
![]() |
| कोहरे की आगोश में चौराहा। |
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के साथ ही ठंडी हवाओं के झोंकों की वजह से कोहरे ने पिछले दो दिनों से दस्तक दे दी है। शनिवार की शाम होते ही आसमान पर कोहरे की धुंध का असर नजर आ रहा था। इसके साथ ही आधी रात को पूरी तरह से कोहरे ने सब कुछ अपनी आगोश में ले लिया। कोहरे की धुंध की वजह से 20 मीटर की दूरी पर रखी वस्तु नजर नहीं आ रही थी। घना कोहरे का कहर, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
बांदा। पहाड़ों में शीतलहर के चलते आज साल के आखिरी महीने में घना कोहरे का असर दिखा। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सर्दी और गलन के चलते लोग परेशान हैं, वहीं रोड पर चलने वाले वाहन भी रेड लाइट चलाकर धीमी गति से चल रहे हैं। विजिबिलिटी कम होने से सर्दी और गलन बढ़ गई है, और घना कोहरा चारों तरफ आसमान में छाया हुआ है। कोहरे की धुंध की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। आवागमन के दौरान लोगों को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं वाहन भी रेंगते नजर आ रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते हुए अलाव से आग भी सेंक रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका की ओर से अलाव जलवाए जा रहे हैं।


No comments:
Post a Comment