नहीं मिली खाद, किसान परेशान
असोथर, फतेहपुर, मो. शमशाद । सहकारी समिति असोथर में खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी, इसके बाद भी खाद नहीं मिली। सचिव द्वारा कुछ लोगों से अंगूठा लगवा लिए गए कुछ लोगों के अंगूठा भी नहीं लगवाए गए। सहकारी समिति में शनिवार को 500 बोरी यूरिया खाद आई थी जैसे ही सुबह किसानों को जानकारी हुई तो सहकारी समिति की ओर खाद लेने दौड़ पड़े। समिति के सामने 300 से 400 किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सचिव ने एक-एक करके अंगूठा लगवाना शुरू किया। लगभग 150 किसानों का अंगूठा लगा पाया और लोगों को अंगूठा तक नहीं
![]() |
| खाद के लिए समिति में लगी किसानों की भीड़। |
लग पाए। सुबह दस बजे से चार बजे तक समिति में लाइन में खड़े रहे परंतु खाद तो मिली नहीं अंगूठा भी नहीं लग पाया। जिससे किसान में काफी आक्रोश रहा। किसान सोतन, मूलचंद्र, रामबाबू, घनश्याम, अखिलेश, सुरेश, नरेश आदि किसानों कहना है कि अपने खास लोगों को पहले से सूचना दे देते हैं और अंगूठा लगवा लेते बाद में कह देते हैं कि मशीन नहीं चल रही है। यह कहकर बहाना बनाकर कर लौटा देते हैं। सचिव मृदुल तिवारी का कहना है कि पांच सौ बोरी खाद शनिवार को आई है। जिससे किसानों को बुलाकर अंगूठा लगवा लिया है। मशीन न चलने कारण कुछ लोगों का अंगूठा नहीं लग पाए हैं, उनको कल लिए बुलाया गया है। अंगूठा लगवा कर खाद दी जाएगी।


No comments:
Post a Comment