कानपुर, प्रदीप शर्मा - विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम बर्रा 5 श्रीराम आश्रम में रविवार को आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघ चालक भवानी भीख ने कहा कि हिन्दू समाज का संगठन करना ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का लक्ष्य है। संघ अनेक प्रकार के कार्यकम कर हिन्दुओं को संगठित करता है। वर्तमान समय में हिन्दू संगठित हुआ है, जो संघ की देन है। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार अवतारी पुरूष थे, जिन्होंने ऐसी कार्य पद्धति दी, जिससे कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। संघ की शाखा जो प्रतिदिन कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि संत एवं महापुरूष किसी जाति एवं बिरादरी का नही होता, वह पूरे समाज का होता है। उन्होंने कहा कि मानव शरीर 5 तत्वों से मिलकर बना है, उन्हीं 5 तत्वों को हम नष्ट कर रहे हैं। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पनकी धाम के मण्डलेश्वर जितेन्द्र दास महाराज ने कहा कि हिन्दूओ का पलायन खेद का विषय है। देश के
9 राज्यों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो गये हैं। हमारे पूर्वज किसान थे और किसानी चिन्हों हसियों, खुरपी, कुदाल, कटार आदि रखते थे। वर्तमान समय में हमारे घरों में किसानी चिन्ह होना चाहिये, जो हमारी आत्म रक्षा के लिए जरूरी है। हिन्दू सशक्त होगा, तभी देश की रक्षा होगी। सम्मेलन की शुरूआत दीप प्रज्जवलन से हुई। कार्यक्रम में स्वागत अन्नू बाजपेयी, दुर्गेश त्रिपाठी, दीपक शुक्ला, जवाहर व संचालन नगर कार्यवाह मुनीश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर पर नगर सह संघ चालक देवेन्द्र सचान, रजत शर्मा, दीपेन्द्र, सुरेश तिवारी हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति संयोजक सर्वेश त्रिपाठी, योगेन्द्र सचान, तारकेश्वर सिंह, विजय मिश्रा, कमलेश बाजपेयी, विजय दीक्षित, सर्वेश तिवारी, अंकुर दीक्षित, सुरेश श्रीवास्तव, रामनारायण जैन, रामप्रकाश पिपरैया, राकेश, भाग कार्यवाह सुशील कटियार, प्रचारक यश आदि मौजूद रहें।


No comments:
Post a Comment