तपोभूमि बनेगी दीपों का सागर
रामनवमी पर रचेगा नया इतिहास’
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । आगामी 27 मार्च को चैत्र रामनवमी एवं चित्रकूट गौरव दिवस को ऐतिहासिक और दिव्य स्वरूप देने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मठ-मंदिरों के महंत, साधु-संत, आश्रम संचालक, व्यापार मंडल, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। प्रारंभिक रूप से 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे जिलाधिकारी ने जन-उत्साह को देखते हुए बढ़ाकर 22 लाख दीपों तक विस्तारित करने की घोषणा की। इस महादीपोत्सव में पण्डा समाज, नाविक, टैक्सी संघ, व्यापारी, सभासद और विद्यार्थी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
![]() |
| साधु-संतों के साथ बैठक में मौजूद जिला प्रशासन |
रामघाट पर सायंकाल भव्य दीपदान के साथ लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां, बुंदेलखंड की प्रसिद्ध दीवारी नृत्य, आकर्षक रंगोली और भव्य आतिशबाजी आयोजन को और दिव्य बनाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि चित्रकूट गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जन-आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है, जिसे प्रशासन, साधु-संतों और जन-सहभागिता के सहयोग से ऐतिहासिक ऊंचाई दी जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजामों का आश्वासन दिया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment