चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में समाज के कमजोर और हाशिए पर खड़े लोगों को न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी की अध्यक्षता में दिया वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय और विधिक सहायता के विस्तार पर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत डीएलएसए चित्रकूट समाज के कमजोर वर्गों तक मुफ्त विधिक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय कर रहा है। चर्चा के दौरान जिले के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं की चिंताजनक स्थिति,
![]() |
| न्याय जागरूकता अभियान में मौजूद अधिकारीगण |
बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। दिया वेलफेयर सोसाइटी ने महिलाओं के स्वरोजगार प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और विधिक साक्षरता कार्यक्रम चलाने की योजना साझा की। साथ ही 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए दूरदराज के गरीब, बेसहारा और वंचित लोगों तक इसकी सूचना पहुंचाने का आह्वान किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुलभ न्याय मिल सके।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment