नम आंखों से विदा हुए मु.आ. भास्कर द्विवेदी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 12, 2026

नम आंखों से विदा हुए मु.आ. भास्कर द्विवेदी

पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बांदा, के एस दुबे । कर्तव्य की राह पर चलते हुए सड़क दुर्घटना का शिकार हुए मुख्य आरक्षी भास्कर द्विवेदी को आज बांदा पुलिस परिवार ने नम आंखों से अंतिम विदा दी। पुलिस लाइन बांदा में आयोजित शोक परेड के दौरान अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने शहीद साथी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रयागराज जनपद के थाना करछना अंतर्गत निरिया गांव के मूल निवासी मुख्य आरक्षी भास्कर द्विवेदी बांदा पुलिस लाइन में तैनात थे। वह 1 नवंबर 1986 को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। सोमवार (11 मई 2026) को पुलिस लाइन ड्यूटी पर जाते समय वे एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज मंगलवार


को पुलिस लाइन में आयोजित शोक सभा में चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस एवं पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल सहित समस्त पुलिस अधिकारियों ने मृतक के पार्थिव शरीर पर रीत (पुष्पचक्र) चढ़ाकर शोक सलामी दी। इस दौरान पूरा पुलिस महकमा गमगीन नजर आया। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से भेंट कर उन्हें इस असहनीय दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया। डीआईजी और एसपी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा मृतक के परिवार को हर संभव आर्थिक और कानूनी मदद दिलाई जाएगी। दुःख के इस कठिन समय में पूरा उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात मृतक के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक निवास के लिए रवाना किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages