चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 12, 2026

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

बांदा, के एस दुबे । भीषण गर्मी के बीच शहर के जेल रोड पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती एक्स.यू.वी. कार अचानक आग की लपटों से घिर गई। यह हादसा स्वराज कॉलोनी गली नंबर 3 के सामने पेश आया। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाई और आग विकराल होने से पहले ही कार से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चलती कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा था। चालक ने जब तक कुछ समझा, आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार करीब 20 मिनट तक बीच सड़क पर धू-धू कर जलती रही। इस दौरान कार के टायर फटने से हुए तेज धमाकों ने आसपास के लोगों को


दहशत में डाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी। इस घटना के कारण जेल रोड पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया। प्राथमिक जांच में पुलिस और जानकारों का मानना है कि क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण इंजन का तापमान बढ़ना एक बड़ा कारण हो सकता है। इंजन के वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की प्रबल आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages