स्वयं बस्ती निवासियों ने की नाली सफाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 5, 2026

स्वयं बस्ती निवासियों ने की नाली सफाई

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । विकासखंड बबेरू के ग्राम पंचायत करहुली की हर्जन बस्ती साफ सफाई के नाम पर 10 वर्षों से अपेक्षा का शिकार हो रही है जो भी प्रधान बनता है वोट लेने के बाद भूल जाता है हरिजन बस्ती के निवासियों ने  दोनों पंचवर्षीय प्रधानों को नाली सफाई व साफ-सफाई के लिए कहकर थक गए लेकिन आज तक किसी भी प्रधान ने सुध तक नहीं ली जिसके चलते आज स्वयं बस्ती निवासियों ने 10 वर्षों से जाम पड़ी नाली की सफाई शुरू कर दी और प्रधान और सचिव को कोसते रहे आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधान ने जब कुछ नहीं किया तो पूर्व 2021 में हुए चुनाव में परिवर्तन कर नया प्रधान चुना लेकिन उम्मीद में पानी फिर गया बारिश होते ही हम लोगों के घरों में पानी घुसने लगता है स्वयं से ही निजात के अलावा आज तक प्रधान द्वारा सफाई कर्मचारी को सफाई के लिए नहीं भेजा गया


जबकि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी नियुक्त है आरोप तो यहां तक लगाया है कि पूर्व की भाति प्रधान सफाई कर्मचारियों से पैसा लेते हैं जिसके चलते सफाई कर्मचारी पंचायत भवन में साफ करने की फोटो डालकर चला जाता है कब आता है पता नहीं चलता हरिजन बस्ती में  प्रधान, सचिव और सफाई कर्मी कभी देखने तक नहीं आए जिसके कारण वोट डालने से मोह भंग हो रहा है अब देखना यह है कि क्या बारिश के पहले ग्राम पंचायत की सभी नालियों की सफाई हो पाएगी या बारिश में ग्रामीणों को जल भराव का दंस झेलना पड़ेगा नाली सफाई के दौरान मातादीन, जमालुद्दीन, रामकरण,सूरज, रामकिशोर,शिवकिशोर सहित महिलाएं भी शामिल रही हैं वहीं अमरनाथ वर्मा,मोहित,नरेश,अवधेश टुईया, आशा, उदयपाल,सुरजबली,मोहन आदि लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हरिजन बस्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages