नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खागा पुलिस ने दबोचा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 5, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खागा पुलिस ने दबोचा

फतेहपुर, मो शमशाद । नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को खागा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद भर में वांछित अपराधियों, वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना खागा पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार थाना खागा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 128/2026 में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी की तलाश की

पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।

जा रही थी। मंगलवार को थाना खागा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त रामबहादुर पुत्र रघुराज निवासी ग्राम बुदवन थाना खागा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से पुलिस की निगरानी में था और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामआशीष यादव, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह चैकी प्रभारी मझिलगांव, कांस्टेबल राजेश सिंह तथा कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages