नई दिल्ली। अष्टदल फाउंडेशन बच्चों के लिए एक विशेष ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित करने जा रहा है, ताकि बच्चे स्कूल की छुट्टियों में पढ़ाई के साथ-साथ अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा को भी पहचान सकें। यह शिविर लगभग 20 दिनों का होगा।
इस शिविर में बच्चे अपने अंदर छुपी विभिन्न प्रतिभाओं और हुनर से परिचित होंगे। अष्टदल फाउंडेशन का उद्देश्य है कि बच्चे अपने समय का सदुपयोग करना सीखें, अपनी प्रतिभा को सही दिशा दें और भविष्य के लिए अपना विज़न स्पष्ट कर सकें, ताकि वे अपने हुनर को ही अपनी मंज़िल बना सकें।
शिविर की प्रमुख गतिविधियाँ :-
1. हस्तकला
2. क्राफ्ट
3. खेल-कूद
4. वुशु
5. नृत्य
6. संगीत
7. चित्रकला
8. गुड़िया निर्माण
9. कविता लेखन
10. व्यक्तित्व विकास
11.अन्य रोचक गतिविधियाँ
इच्छुक विद्यार्थी पंजीकृत करें -
संपर्क नम्बर - 80826 66275


No comments:
Post a Comment