विधानसभा 2027 का चुनाव जीतना भाजपा का मुख्य लक्ष्य:जिला प्रभारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2026

विधानसभा 2027 का चुनाव जीतना भाजपा का मुख्य लक्ष्य:जिला प्रभारी

बांदा, के एस दुबे । भारतीय जनता पार्टी  जिला कार्यालय में आज आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में फतह हासिल करने के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से चुनाव के लक्ष्य को लेकर पूरे मनोयोग से जुट जाएं।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि इस बार बांदा जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराना हमारा मुख्य संकल्प है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सफलता तभी संभव है जब हमारी टीम बूथ स्तर तक जाकर पार्टी को


मजबूत करने का काम करेगी। जिला प्रभारी ने बताया कि पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर उनके जन्मदिवस 6 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं।

जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा तय किए गए इन कार्यक्रमों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा करना हर पदाधिकारी की नैतिक जिम्मेदारी है। बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री निखिल सक्सेना ने किया, जिन्होंने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा सबके सामने प्रस्तुत की। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष आनंदी साहू, अमित सेठ भोलू, पंकज रैकवार, रामभवन उपाध्याय, देशराज सिंह, और जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला मंत्री दुर्गा चैरसिया, वंदना गुप्ता, निर्मला गौतम, डॉ. भदौरिया, विष्णु प्रताप सिंह, संतू गुप्ता, दिलीप तिवारी, धीरेंद्र सिंह धीरू सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages