बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बांदा ने अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के दुरुपयोग के आरोपों की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लगे कथित आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने और दोषी पाए जाने वालों
के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि राम मंदिर देश भर के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर से जुड़े मामलों में सामने आई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने ट्रस्ट के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और ईमानदार एवं योग्य व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपने की मांग उठाई।
ज्ञापन कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, अमित तिवारी, जितेंद्र गौरव, जिला सचिव बाबूराम यादव, अंबिका प्रसाद खेंगर, सीमा बाबी, भइयालाल पटेल, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, विधानसभा प्रभारी ईशू फैज खान, कृष्ण कुमार दीक्षित तथा लालबाबू राजपूत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment