असोथर मंडल बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र
फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियानों को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के असोथर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक नगर पंचायत असोथर में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कुलदीप भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
![]() |
| असोथर मंडल की बैठक में भाग लेते भाजपाई। |
बैठक को संबोधित करते हुए कुलदीप भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन अभियानों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे जनता के बीच सरकार के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल क्षेत्र में किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल की मासिक बैठकें संगठन की मजबूती का आधार हैं। इन बैठकों में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी अभियानों की रणनीति तैयार की जाती है और उसे शक्ति केंद्रों व बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा ही उसकी सफलता की सबसे बड़ी पहचान है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों और अभियानों को असोथर मंडल में पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में निर्मल सिंह चैहान, रामकुमार बाजपेई, आदित्य अग्निहोत्री, राघवेंद्र सिंह, गौरव सिंह गौतम, भीम सिंह, गीता देवी, रज्जन शुक्ला, शनि मिश्रा, देवशरण सिंह, विनोद वाल्मीकि, चंद्रभान पासवान, महेश कालिया, सुखराज निषाद, मोदी महाराज सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment