जिलाधिकारी की नई पहल, जनपद के अधिकारियों द्वारा की जा रही जनसुनवाई पर होगी डीएम की सीधी नजर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2026

जिलाधिकारी की नई पहल, जनपद के अधिकारियों द्वारा की जा रही जनसुनवाई पर होगी डीएम की सीधी नजर

देवेश प्रताप सिंह राठौर  

उत्तर प्रदेश झांसी समस्त अधिकारी प्रातः10.00 बजे से 12.00 बजे तक जूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी से जुड़े रहेंगे 

 हर जरूरतमंद की सेवा प्रशासन का संकल्प जनता दर्शन में बोले डीएम 

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता:- जिलाधिकारी

जनता दर्शन में जिलाधिकारी सख्त, मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश

     जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस, विकास एवं अन्य शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/ समस्त कार्यालयाध्यक्ष निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जन सामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों का अनुश्रवण करें और प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी


को निर्देशित किया कि उक्त जनता दर्शन की नियमित समीक्षा हेतु दिनांक 25.06.2026 से प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक जूम वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय से जुड़े रहेंगे।

      जिलाधिकारी श्रीगौरांग राठी ने ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कार्यालयाध्यक्ष सहित तहसीलदार, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता पूर्ण करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां संभव हो, दोनों पक्षों को आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराया जाए, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी एवं तनाव से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जनसुनवाई की सीधी मॉनिटरिंग जिलाधिकारी कार्यालय से की जाएगी।अतः जनता दर्शन के समय प्राप्त शिकायतों को संवेदनशील और गंभीरता से सुना जाए।

     जनता दर्शन में आए फरियादियों ने जिलाधिकारी की सक्रियता की सराहना करते हुए निष्पक्ष सुनवाई पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने दोहराया कि हर जरूरतमंद की सेवा प्रशासन का संकल्प है और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने बुधवार कलेक्ट्रेट चैंबर में जनता दर्शन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि अब जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग जिलाधिकारी कार्यालय से की जाएगी। सुनवाई से पूर्व जनपदों के समस्त अधिकारियों की मौजूदगी को देखा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे श्री योगेन्द्र कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री आकाश रंजन, वरिष्ठ सहायक श्री शिवाकांत  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages