लोहारन डेरा में नाली न होने से सड़क पर जलभराव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 7, 2026

लोहारन डेरा में नाली न होने से सड़क पर जलभराव

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । विकास खंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल के मजरे लोहारन डेरा में नाली निर्माण न होने से सड़क पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सड़क पर घरों का गंदा पानी जमा रहने से ग्रामीणों का आवागमन में समस्या हो रही है और लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण भोले त्रिपाठी, दुर्गेश के अनुसार बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी भर जाने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना

लोहारन डेरा गांव में जलभराव व कीचड़ का दृश्य।

रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से नाली निर्माण तथा सड़क की समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि विकास कार्यों की अनदेखी के कारण गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से शीघ्र नाली निर्माण कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो सके। बीडीओ जय प्रकाश ने बताया कि संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages