किशोरियों को स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 13, 2026

किशोरियों को स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

निशान वेलफेयर सोसाइटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

फतेहपुर, मो शमशाद । किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से निशान वेलफेयर सोसायटी की ओर से ग्राम संगांव में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 11 व 12 जुलाई को आयोजित इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में संस्था की प्रबंधक रूबिना परवीन, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर टूबा अकील, मोबिलाइज़र अल्ताशा परवीन, सलाहुद्दीन एवं राबिया मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान संस्था की प्रशिक्षक पायल ने किशोरियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय किशोर

प्रशिक्षण में भाग लेतीं सोसाइटी की प्रशिक्षक व किशोरियां। 

स्वास्थ्य कार्यक्रम, मासिक धर्म स्वच्छता योजना तथा साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड अनुपूरण जैसी योजनाएं किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और एनीमिया की रोकथाम के लिए संचालित की जा रही हैं। साथ ही अन्य स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं और अपने क्षेत्र में संचालित सरकारी योजनाओं से जुड़े अनुभव भी बताए। प्रतिभागियों ने ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर किशोरियों से अपील की गई कि वे स्वयं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने गांव व आसपास की अन्य किशोरियों को भी स्वास्थ्य एवं सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages