बारिश से मवई बुजुर्ग का आम रास्ता जलमग्न, नालियों की सफाई न होने से बढ़ी परेशानी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 7, 2026

बारिश से मवई बुजुर्ग का आम रास्ता जलमग्न, नालियों की सफाई न होने से बढ़ी परेशानी

बांदा, के एस दुबे । शहर मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग में लगातार हो रही बारिश के बाद झंडा देवी मंदिर के पास स्थित आम रास्ता जलमग्न हो गया है। सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से रास्ता तालाब जैसा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई राहगीर फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे


दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीण अंकुर दीक्षित, बब्बन यादव, तुलसीदास, अमर सिंह, विजय और जगन्नाथ ने प्रशासन से शीघ्र नालियों की सफाई कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बारिश के दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आमजन को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages