जादू के खेल में खुला एड्स से बचाव का राज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2026

जादू के खेल में खुला एड्स से बचाव का राज

जिला अस्पताल में अनोखे अंदाज में चला जागरूकता अभियान, सीडीओ ने किया शुभारंभ

फतेहपुर, मो शमशाद । एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जिला चिकित्सालय में अनोखे अंदाज में जागरूकता अभियान चलाया। जादू के खेल और मनोरंजक प्रस्तुतियों के बीच लोगों को एड्स से बचाव का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य शिविर एवं विशेष जादू कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने की। कार्यक्रम में जादूगर ने मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए। लोगों को बताया गया कि एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में फैली भ्रांतियां और मिथक बीमारी से भी बड़ी समस्या बन जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग अफवाहों के बजाय वैज्ञानिक एवं प्रमाणित जानकारी पर भरोसा करें। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को एचआईवी संक्रमण से

महिला रोगी को कार्यक्रम में सम्मानित करते सीडीओ पवन कुमार मीना।

बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही एचआईवी से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव नहीं करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सही जानकारी, समय पर स्वास्थ्य परामर्श और जागरूक व्यवहार से संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने कहा कि एचआईवी/एड्स के खिलाफ जागरूकता अभियान को केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित रखने के बजाय समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीमारी को लेकर फैली गलत धारणाओं को दूर करने के साथ प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार भी बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य शिविर में जादू एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से एचआईवी/एड्स से जुड़े जरूरी संदेश सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी प्रस्तुतियों में रुचि दिखाई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को ध्यानपूर्वक सुना। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश मौर्य, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मुकुल वर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं एनटीईपी स्टाफ मौजूद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages