प्रधानाचार्य पर अभद्रता और धमकी देने का भी आरोप
तिंदवारी /बांदा, के एस दुबे । वासिलपुर निवासी राममिलन पुत्र राजकरन यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर प्राथमिक विद्यालय वासिलपुर के प्रधानाचार्य पर उनके दो बच्चों का नाम विद्यालय से काटने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके बेटे धनीराम कक्षा-1 और बेटी खुशी कक्षा-2 में प्राथमिक विद्यालय वासिलपुर में पढ़ते थे। दोनों बच्चों की करीब दो माह तक हाजिरी भी रजिस्टर में दर्ज हुई। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शंकर शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय सैमरी भाग-2 की प्रधानाचार्य अचेतना से मिलीभगत कर दोनों
![]() |
| बच्चों का नाम काटने का आरोप, पिता ने डीएम से की शिकायत |
बच्चों का नाम काटकर उन्हें सैमरी विद्यालय में अटैच कर दिया। राममिलन का आरोप है कि जब वह बच्चों को लेकर प्रधानाचार्य के पास पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे वहां से भगा दिया गया और कहा गया कि उसके बच्चों को विद्यालय में नहीं पढ़ाया जाएगा। पीड़ित पिता ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई तथा बच्चों की पढ़ाई सुचारु कराने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment