बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील परिसर में बुधवार दोपहर क्षेत्रीय समाजसेवी पीसी पटेल के नेतृत्व में कोर्रम गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कोर्रम गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास जलभराव होने से स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सीसी रोड के ऊपर से पानी बहने के कारण बच्चों के स्कूल पहुंचने में हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार जलभराव के
चलते आसपास स्थित मकानों में भी पानी घुस रहा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर समाजसेवी पीसी पटेल, जियालाल, सीताराम, रामस्वरूप, रामदीन, रामसेवक, रंजीत, राजेंद्र कुमार, राजकिशोर, रामदास, आरती देवी, रंन्नू, कुंता देवी, सुखरानिया, फूला देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment