सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए गए विभागीय स्टाल, दिव्यांगजनों को बांटे गए उपकरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 30, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए गए विभागीय स्टाल, दिव्यांगजनों को बांटे गए उपकरण

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू ब्लॉक सभागार व परिसर मे  बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में विभिन्न विभागों  के द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों एवं लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया, तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग और आंगनवाड़ी समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक जांच की। वहीं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं एवं लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।


शिविर में समाज कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। तथा पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को सेवा सेतु अभियान के तहत विभिन्न आवश्यक उपकरण भी निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। इनमें 16 ट्राई साइकिल, 3 व्हीलचेयर, 2 कान की मशीन, 3 बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल रहे। उपकरण पाकर दिव्यांग लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराना और दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराकर उन्हें सशक्त बनाना है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, भाजपा नेता अजय सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, खंड विकास अधिकारी अभिषेक चौधरी , आईएसबी अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपनिदेशक सत्येंद्र कुमार, सहित ब्लाक नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारी व विभागों के अधिकारियों कर्मचारी गण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages