ब्राम्हण कल्याण संस्थान के उमाशंकर द्विवेदी अध्यक्ष नामित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

ब्राम्हण कल्याण संस्थान के उमाशंकर द्विवेदी अध्यक्ष नामित

रामकृपाल, दिनेश व केएस चतुर्वेदी संरक्षक नामित 

फतेहपुर, शमशाद खान । ब्राम्हण कल्याण संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक आरके पुरम स्थित प्रदीप गर्ग के आवास पर आहूत की गयी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राम कृपाल मिश्र ने शिरकत की। बैठक में कई अहम बिन्दुओं पर चर्चा करने के उपरान्त निर्णय लिया गया कि पुरानी कमेटी के निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करते हुए कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी जाये। तत्पश्चात सर्वसम्मति से नई कमेटी में उमाशंकर द्विवेदी 
ब्राम्हण कल्याण संस्थान की नवमनोनीत कार्यकारिणी।  
एडवोकेट को अध्यक्ष नामित किया गया। 
मंगलवार को संस्थान की आहूत बैठक उमाशंकर द्विवेदी एडवोकेट की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद निर्णय लिया गया कि पूर्व में बनी कमेटी के कुछ पदाधिकारी निष्क्रिय हो चुके हैं। इसलिए सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से उमाशंकर द्विवेदी एडवोकेट को अध्यक्ष, दीपचन्द्र शुक्ला व दिनेश मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चयनित करने पर सहमति बनी। प्रदीप गर्ग को संस्थान में संस्थापक तथा महासचिव पद की महले जैसी जिम्मेदारी सौंपी गयी। मंत्री पद पर राजेश दीक्षित व विपिन अवस्थी को नामित किया गया। बैठक का संचालन नवमनोनीत महासचिव प्रदीप गर्ग ने किया। संरक्षक मण्डल में रामकृपाल मिश्र, दिनेश चन्द्र तिवारी व करूणा सिंधु चतुर्वेदी को स्थान दिया गया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages