सरांय नलकूप का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

सरांय नलकूप का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास

फतेहपुर, शमशाद खान । नगर पालिका के अन्तर्गत आने वाले चंदियाना वार्ड में लगभग दो दशक से पेयजल संकट को लेकर हायतौबा मची रहती थी। इलाकाई सभासद भी बोर्ड पर पेयजल संकट से निजात दिलाये जाने के लिए प्रयासरत थे। इस वार्ड के अन्तर्गत कई मुहल्ले आते हैं। गर्मी के दिनों में पूरे वार्ड के लोगों को दो-दो सौ,
सरांय नलकूप का शिलान्यास करते चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा।  
तीन-तीन सौ मीटर दूर से पानी लाकर दिनचर्या पूरी करनी पड़ती थी। इस बड़ी समस्या के मद्देनजर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा व अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह ने मंगलवार को कटरा अब्दुलगनी सरांय में चालू होने वाले नलकूप का शिलान्यास किया। 
शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा का वार्ड के बाशिन्दों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत से गदगद हाजी रजा ने अधिशाषी अधिकारी संग नलकूप का शिलान्यास करते हुए कहा कि जमीन न मिलने के कारण यहां के लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ी है। उनके अथक प्रयासों से अब जगह मिल गयी है। नये स्थान पर लगने वाले नलकूप का रिबोर कराया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि रिबोर का काम जलनिगम को सौंपा गया है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कार्यदायी संस्था से जल्द से जल्द काम पूरा करके नलकूप को चालू करने के निर्देश दिये हैं। इस मौके पर सभासद गोपाल रस्तोगी, विनय तिवारी, अयाज अहमद राहत, दिनेश तिवारी, इरशाद अहमद, शादाब अहमद, भोले नवाब, दिवाकर अवस्थी, भानु पटेल, राम सिंह पटेल, सपा नेता चैधरी मंजर यार, अवर अभियन्ता जलकल रमेश चन्द्र व विजय कुमार सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages