कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने टू लेन सडकों को स्टेट हाइवे बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें कानपुर मंडल में भी सडकों को स्टेट हाईवे के रूप में विकसित किया जायेगा। इसक लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है और अब जल्द ही वित्त कमेटी की बैठक में निर्माण के लिए मंजूरी मिल जायेगी।
इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि स्टेट हाईवे का दर्जा मिलने के बाद इन सडको की मरम्मर के लिए हर र्वा बजट भी उपलब्ध रहेगा। कानपुर देहात के भोगनीपुर से झींझक, रसूलाबाद, मकरनपुर से बिल्हौर आने वाली 110 किमी लंबी सडक भी शामिल है। इसी प्रकार इटावा के छिपरा कर्रीपुलिया से ऊसराहार व मकनपुर होते हुए अरौल आकर जीटी रोड से मिलने वाली सडक को भी स्टेट हाईवे के रूप में विकसित किया जायेगा और इस प्रोजेक्ट पर 35 करोड रू0 खर्च किए जायेगे वहीं फर्रूखाबाद- जलालबाद- मोहम्मदाबाद, छिबरामऊ से सौरिख होते हुए बिधूना तक जाने ववाली सडक का निर्माण 80 करोड रू0 से किया जायेगा। कन्नौज के इंदरगढ से छिबरामऊ, कायमगज, कंपिल होते हुए गौरखेडा जाने वाली सडक का निर्माण 45 करेाड रू0 से किया जायेगा। बताया जाता है कि स्टेट हाइवे के निर्माण में कुल 160 करोड रू0 खर्च किये जायेगे। वहीं कुछ स्थानो पर भूमि का अधिग्रहण किया जायेगा। आशा व्यक्त की गयी कि आसानी से निर्माण कार्य हो सकेगा। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता दिवाकर शुक्ला ने बताय कि शासन में प्रस्ताव भेजा जा चुका है स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जा सकेगा।


No comments:
Post a Comment