मकान गिरने से दो महिलाओ की मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

मकान गिरने से दो महिलाओ की मौत

मौदहा (हमीरपुर) हरीशंकर गुप्ता, दो दिन से जिले में हो रही मूसलाधार बारिश अब सभी के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश के चलते फसलें खराब हो गईं हैं, तो कहीं कच्चे मकान गिरने से लोगों की हताहत होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मुस्करा थाना  क्षेत्र के गांव उपरहंका में रात करीब 9:00 बजे एक कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। जिसमें मकान मालिक के साथ उसकी पत्नी व बुआ दब गईं। जिसमें मलबे में दबीं दोनों महिलाओं की मौत हो गई।
 गिरा मकान का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी 
उपरहंका गांव निवासी राजू नामदेव पुत्र मूलचंद्र नामदेव अपनी पत्नी शीलू 28 वर्ष और बुआ दूर्जी पत्नी धूराम इटकौर थाना राठ के साथ अपने कच्चे मकान में रात्रि लगभग 9:00 बजे जानवर बांध रहे थे कि तभी बारिश के चलते मकान एकाएक भरभरा कर पूरा का पूरा जमींदोज हो गया। जिसमें राजू पत्नी शीलू , बुआ दुर्जी तीनों मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े और चीख पुकार सुन तीनों दबे हुए लोगों को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राजू की पत्नी शीलू बेसुध हो गई थी और बुआ दूर्जी की भी हालत नाजुक हो गई थी। आनन-फानन में पड़ोसी व परिजन गंभीरों को सीएससी मुस्करा ले गए। जहां शीलू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और दूर्जी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसे परिजन झांसी ले जा रहे थे कि रास्ते में बिंहुनी पुल पर दूर्जी ने भी दम तोड़ दिया। लेकिन वहीं साथ मलबे में दबे राजू को जब लोगों ने मलबे से बाहर निकाला तो देखा कि "जाको राखे साइयां मार सके ना कोय"। राजू को कहीं एक खरोच तक नहीं आई। लेकिन उसकी हमसफर उसे जिंदगी की बीच राह में छोड़ कर चली गई। राजू की 4 पुत्रियां हैं जिनका पालन पोषण अब सिर्फ राजू के ही भरोसे रह गया है। वहीं परिजनों ने बताया कि राजू की पत्नी गर्भवती थी। राजू की बुआ दूर्जी अपने मायके उपरहंका भाई मूलचंद से मिलने तीन दिन पहले गांव आई हुई थी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी रीता सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। साथ ही क्षेत्राधिकारी सुभसूचित ने भी मौके का मुआयना किया। और बताया कि हादसा मिट्टी की दीवारों के भीग जाने से हुआ है। बताया कि परिवार गरीब तबके का भूमिहीन है। जो कि मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता है। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव के साथ क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब लोग अपने कच्चे मकानों को देख चिंता ग्रसित हो रहे हैं। तो वहीं बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही। राजू की जीवनसंगिनी के चले जाने से वह बेसुध हो गया है। और उसकी चारों पुत्रियों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारी लेखपाल सुधीर ने बताया कि पीड़ित को देवीय आपदा के तहत सरकार द्वारा राहत राशि दी जाएगी। जिसकी हम प्रक्रिया कार्यवाही कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जगह-जगह लोग घटना में हताहत हुए शीलू और दूर्जी के लिए दुःख प्रकट करते नज़र आए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages