शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । नए वर्ष के उपलक्ष में शिकोहाबाद में हाईवे स्थित एचकेएच फार्म हाउस में श् एचकेएच शिकोह - 2020 श् का आयोजन किया गया । इस दौरान मुंबई से आये कई कलाकारों ने धूम मचाया । कार्यक्रम में सबसे पहले एक्टर खुशी ने ग्रुप डांस प्रस्तुत कर हलचल मचा दी । इसके उपरांत भोजपुरी एक्टर
![]() |
| नए वर्ष पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती अभिनेत्री संगीता । |
संगीता तिवारी एवं अन्य कलाकारों द्वारा डांस प्रस्तुत कर कार्यक्रम में धमाल मचा दिया । वही हास्य कलाकार अभिनेता गुत्थी द्वारा डॉक्टर के रूप में आकर अपनी परफॉर्मेंस दिखाकर सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया,
वहीं दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों पर तालियां बजाकर उत्साह दिखाया। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा सांसद चंद्रसेन जादौन हाकिम सिंह यादव, मोहन सिंह यादव, डॉक्टर हर्षवर्धन, इंजीनियर प्रणय यादव, राहुल यादव, सपा नेत्री सरला यादव समेत अनेक लोग मौजूद थे । कार्यक्रम के उपरांत नए वर्ष के उपलक्ष में केक काटा गया तथा आतिशबाजी कर धूम मचाया ।



No comments:
Post a Comment