बांदा, के एस दुबे । साधू सिंह महाविद्यालय चंदवारा, पैलानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच ‘विकसित भारत की संकल्पना’ तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह परिहार, प्रबंधक डॉ. कविता सिंह, प्राचार्य डॉ. योगेश श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी राम सिंह पटेल, सह-नोडल अधिकारी अवधेश कुमार सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की भावना विकसित करना है।


No comments:
Post a Comment