लोक भवन में बांदा के धीरेंद्र सिंह को मिला नियुक्ति पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 21, 2026

लोक भवन में बांदा के धीरेंद्र सिंह को मिला नियुक्ति पत्र

बांदा, के एस दुबे । बसंत विहार, कालूकुआं निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह का पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) पद पर चयन हुआ है। लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा, महोबा एवं हमीरपुर मंडल के कुल 13 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में चयनित अभ्यर्थियों ने समारोह में भाग लिया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों ने अपने-अपने तैनाती जनपदों में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।


नियुक्ति पाने वालों में पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद पर अजय यादव व कुलदीपक, पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) पद पर धीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, महेश यादव, रोहित साहू, अरविंद कुमार व आरती तथा पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) पद पर शिवार्पण, भारत सिंह, संदीप कुमार, आकृति सिंह परिहार व अब्दुल मजीद शामिल हैं। धीरेंद्र सिंह की इस उपलब्धि पर बसंत विहार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages