एसडीएम पेशकार के खिलाफ डीएम को सौंपा पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 22, 2026

एसडीएम पेशकार के खिलाफ डीएम को सौंपा पत्र

भूमाफियाओं के संपर्क में रहने का आरोप, स्थानांतरण की मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । खागा तहसील के उपजिलाधिकारी के पेशकार पर भूमाफियाआंे के संपर्क में रहने का आरोप लगाते हुए सपा युवजन सभा के जिला महासचिव अंकित यादव एडवोकेट ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर उनका स्थानांतरण किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में सपा नेता अंकित यादव एडवोकेट ने बताया कि खागा तहसील में विगत नौ वर्षों से विभिन्न पटलों में प्रदीप मिश्रा तैनात हैं। जो वर्तमान समय में एसडीएम

सपा युवजन सभा के जिला महासचिव अंकित यादव।

खागा के पेशकार हैं। उन्होने आरोप लगाया कि काफी समय से एक स्थान पर जमे होने की वजह से वह भूमाफियाओं के संपर्क में रहते हैं। जिससे आम जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होने डीएम से मांग किया कि एसडीएम के पेशकार का तत्काल स्थानांतरण किया जाए। जिससे जनमानस को राहत मिल सके। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages