बसपा जिलाध्यक्ष डीएम आपदा फंड में 25 हजार का दिया चेक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

बसपा जिलाध्यक्ष डीएम आपदा फंड में 25 हजार का दिया चेक

उरई(जालौन), अजय मिश्रा । कोरोना महामारी से निपटने को लेकर किए गए लाॅकडाउन में लोगों को समुचित राहत पहुंचाने में अग्रिम भूमिका निभाने वाले बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय गौतम के द्वारा बाबा साहब विश्व ज्ञान के प्रतीक डा.भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर 25000 की धनराशि जिलाधिकारी आपदा फंड में जमा करने का चेक प्रदान किया गया।
बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकरजी के जन्मदिवस 14 अप्रैल के अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट उरई के समक्ष जिलाधिकारी आपदा राहत कोष में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय
सिटी मजिस्टेªट को चेक सौपते नेता
गौतम एवं बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता छुन्ना पाल ने 25 हजार रुपये की धनराशि कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव हेतु आर्थिक सहयोग के रूप में प्रदान की। उन्होने कहा कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहे और अपने घरों में अपने परिवार के साथ परम पूज्य डा. भीमराव अम्बेडकरजी का जन्मदिवस मनाएं। उन्होंने सभी बाबा साहब के अनुयायियों से उनके जन्मदिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेश में चल रहे लाॅकडाउन को देखते हुए अपने आसपास के लोगों की हर संभव मदद करने का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। जिससे किसी को लॉकडाउन में राशन के अभाव में किसी को भूखा ना रहना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages