बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 30, 2026

बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग

अपना दल एस ने सीएम को भेजा पत्र, फसल नुकसान के सर्वे के साथ आपदा राहत की मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले में लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर अपना दल (एस) ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। पत्र में उन्होंने प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाए जाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की है। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि जिले के विभिन्न कृषि क्षेत्रों में अधिक बारिश होने के कारण केले की खेती, धान की फसल के साथ हरी सब्जियों की फसल पूरी तरह से नष्ट और क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने तथा आपदा राहत शीघ्र जारी किए जाने की मांग की है। उन्होंने किसानों को आर्थिक सहायता

कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते अपना दल एस के पदाधिकारी।

के साथ बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने की भी मांग की, ताकि नुकसान के बाद किसान दोबारा खेती शुरू कर सकें। इसके अलावा तराई क्षेत्र में बारिश के कारण पशुओं में लंपी रोग, मुंहपका-खुरपका और गला घोंटू रोग फैलने की आशंका जताते हुए पशुओं के लिए कैंप लगाकर टीकाकरण कराने की मांग की गई है। पत्र में पशुपालन विभाग की गो नंदिनी योजना का लक्ष्य बढ़ाने की भी मांग की गई है। जनपद में योजना के तहत छह लाभार्थियों का लक्ष्य था, जबकि करीब 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में आवेदनों के सापेक्ष लक्ष्य बढ़ाने के लिए पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखे जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग भी की गई। पत्र में किसानों और बारिश प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पदम सिंह पटेल, योगेन्द्र सिंह राजा, दीपू पटेल, पप्पू वर्मा, कान्ती कुशवाहा, अरूण पटेल, गुलाब सिंह, दिलदार अली, डा. शिवप्रकाश रावत, सुनील पटेल, सोनू पासवान, अतीश कुमार पटेल, दीपांशु पटेल आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages