लॉकडाउन कानपुर: आइजी मोहित अग्रवाल का संदेश, यूं ही थामे रहिये संयम की डोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 15, 2020

लॉकडाउन कानपुर: आइजी मोहित अग्रवाल का संदेश, यूं ही थामे रहिये संयम की डोर

कानपुर रेंज के आइजी मोहित अग्रवाल जनता को संकट की इस घड़ी में संयम की डोर थामे रहने का संदेश देते हुए कहा जीत जरूर मिलने की उम्मीद दे रहे हैं।
आमजा भारत कार्यालय संवाददाता:- "कोरोना वायरस विश्व के लिए संकट का सबब बनकर आया है। अब तक इसकी कोई दवा ईजाद नहीं की जा सकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कोरोना को हराना है तो संक्रमण की चेन तोड़नी होगी और यह तभी संभव होगा जब हम लॉक डाउन का पालन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि घर में रहें। 24 मार्च से 21 दिन का लॉक डाउन इसी उद्देश्य से घोषित किया गया था।"

"जमातियों के मामले को छोड़ दें तो पूरे शहर ने लॉक डाउन में बेहद संयम का परिचय दिया है। इस दौरान विभिन्न समाजसेवी संगठनों, समाजसेवियों ने गरीबों को खाना उपलब्ध कराया। कहीं कमी नहीं आने दी। अन्य जरूरतों को भी पूरा करने में पुलिस की यूपी 112 सेवा ने बेहतर काम किया। अब प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन तीन मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में मेरी गुजारिश है कि पूर्व की तरह संयम बरतें और घर में रहें।"

"समाजसेवियों से भी मेरी अपील है कि वह पहले की तरह सेवा कार्य करते रहें। 19 दिन का यह दौर भी देखते ही देखते गुजर जाएगा। शहर के लोगों से मेरा अनुरोध है कि पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इन विशेष परिस्थितियों में भी आपके क्षेत्र की सफाई करने वाले कर्मियों का सम्मान करें। उन्हें प्रोत्साहित करें, ऐसा कुछ भी न करें कि कोरोना योद्धा हतोत्साहित हों। यह लोग आपके लिए ही अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस समय शहर में संपूर्ण लॉक डाउन है, 13 स्थानों को हॉट स्पॉट में शामिल किया गया है।"

"आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हो रही है। दुकानें, फैक्ट्री, कार्यालय आदि बंद हैं, ऐसा कोई कारण नहीं है, जिसकी वजह से घर से निकलना पड़े। मैं आप लोगों से फिर गुजारिश करता हूं कि जितना हो सके, घर में ही रहें। बच्चों को भी बाहर खेलने के लिए न निकलनें दें। समस्या होने पर जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। आपात हालत व मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में यूपी 112 या एंबुलेंस सहायता के लिए 108 नंबर डायल कर सहायता मांग सकते हैं।''

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages