लॉकडाउन कानपुर: कहीं आदेशों का पालन तो कहीं उल्लंघन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 15, 2020

लॉकडाउन कानपुर: कहीं आदेशों का पालन तो कहीं उल्लंघन

पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कानपुर के कई इलाकों में आदेशों की धज्जियां उड़ीं। वहीं कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जिन्होंने पूर्णतया लॉकडाउन का पालन किया और घरों में ही कैद रहे। शहर के चौराहों पर पुलिस तैनात दिखी। 


आमजा भारत सवांददाता:- बर्रा 2 सब्जी मंडी में सन्नाटा दिखा। साकेत नगर सब्जी मंडी भी खाली दिखी। निराला नगर बाजार में आज एक भी ठेला नहीं लगा। वहीं गोविंद नगर में क्षेत्रीय लोगों की चहल कदमी दिखी।
वहीं बजरिया चौराहे पर राशन की दुकान में लंबी लाइन लगी। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा पी रोड में ग्राहकों की लंबी लाइन लगी।
कल्याणपुर में हरकत में आई पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। कल्याणपुर पनकी रोड में संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान वाहन रफ्तार भरते दिखे। बर्रा हाईवे पर भी अन्य दिनों से ज्यादा आवागमन रहा। कल्याणपुर न्यू शिवली रोड मकसूदाबाद में दूध मंडी लगी। 
कानपुर में लॉकडाउन के दौरान नयागंज थोक किराना बाजार में दुकानें खुलने से यहां चहल-पहल दिखाई दी। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages