स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पाॅजीविट आने के बाद उठाया कदम
कोंच (जालौन), अजय मिश्रा । नदीगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात एक कर्मचारी के आज रविवार को कोरोना पॉजिटिव आ जाने के चलते स्वास्थ्य केन्द्र को अधिकारियों के निर्देश पर 48 घंटे के लिये पूरी तरह बंद कर दिया गया
और स्वास्थ्य केंद्र को सेनेटाइज किया गया साथ ही सम्पर्क में आने के डर से स्वास्थ्य केन्द्र के अन्य सभी कर्मियों को जांच हेतु भेजा जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य केन्द्र के चारों ओर एवम उक्त कर्मचारी के कोंच के मुहल्ला मालवीय नगर में आवास होने के चलते आवास के चारों ओर 250 मीटर परिधि में बैरिकेटिंग कर दी गयी है। एसडीएम ने उक्त नये कंटेन्मेंट जोन में आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
![]() |
| अस्पताल में तालाबंदी। |


No comments:
Post a Comment